विज्ञानोदय के अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस पर हुई कार्यशाला, धरती मां की पूजा कर हर सदस्य 2-2 पीपल का पौधा लगाने के लिए हुए संकल्पित
बालोद। सोसायटी फॉर इंटिग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट के द्वारा सामान्य विज्ञान की जागरूकता के लिए विश्व पृथ्वी दिवस पर ग्राम कमकापार, ब्लाक डौंडी लोहारा और पुरई में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दिन हम अपने अमूल्य ग्रह पृथ्वी के प्रति लोगों में जन चेतना फ़ैलाने का काम करते है, कि कैसे इस पृथ्वी को हमेशा के लिए हराभरा एवं प्रदुषण से मुक्त बनाएँ। वर्तमान समय में आधुनिकीकरण और प्रगति के दौर में हमारी पृथ्वी पर रासायनिक और अप्राकृतिक कचरे से प्रदूषित हो रही है परिणामस्वरूप ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी गर्म और वायु प्रदूषित हो रही है। जिसके कारण पृथ्वी वासी धीरे धीरे गंभीर संकट की ओर बढ़ते जा रहे है। पृथ्वी को इस संकट से बचाने के लिए हम सब को ही प्रयास करने होंगे। वर्ष 2022 के अन्तराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस की थीम “ अपने ग्रह में निवेश करे “ Invest in our planet के अनुसार ग्राम कमकापार में ग्रामीण किसान और महिलाओं के साथ कार्यशाला रखा गया। जिसमे सभी को विश्व पृथ्वी दिवस की जानकारी दी गई और वर्तमान समय में हमारे द्वारा जाने अनजाने में धरती को प्रदूषित कर रहे है जिसके क...